---Advertisement---

मझिआंव: फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर 35 हजार की लूट, 3 बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

On: September 3, 2024 11:01 AM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव व बिशुनपुरा मुख्य सड़क पर भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से रुपए से भरा बैग अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर जमील अंसारी ने गत सोमवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे थाना क्षेत्र के पुरहे,आदर एवं हथिया चट्टान गांव से महिला समूह से किस्तों की राशि संग्रह कर अपने ब्रांच मझिआंव आ रहे थे। इस बीच नगर पंचायत सिवान स्थित बिशुनपुरा व मझिआंव मुख्य सड़क के बगल में महावीर स्पेशलिटी अस्पताल के समीप तीन मुहान चौक पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने सबसे पहले फील्ड ऑफिसर के मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार धक्का मारा। इसके बाद फील्ड ऑफिसर अपने मोटरसाइकिल से गिर पड़े। इसके बाद फील्ड ऑफिसर जमील अंसारी एवं लुटेरों के बीच थोड़ा नोक झोंक हुई। इसी बीच लुटेरों के आतंक से घबराकर बैग में भरा लगभग 35000 रुपए के साथ फील्ड ऑफिसर अपना मोटरसाइकिल छोड़कर राशि लेकर भागने लगा। इसी दौरान लुटेरों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया इसके बाद पिस्तौल का भय दिखाते हुए फील्ड ऑफिसर के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद भारत फाइनेंस के फील्ड ऑफिसर के निशानदेही पर एक लुटेरे के घर पुलिस पहुंची। लेकिन युवक नहीं मिला। इधर भुक्तभोगी फील्ड ऑफिसर जमील अंसारी द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में एक लिखित शिकायत दिया है। पुलिस ने छापामारी अभियान चला रही है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक लूटेरे पुलिस के पकड़ से बाहर थे। इधर भारत फाइनेंस के शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि मैं अभी छुट्टी पर हूं लेकिन जानकारी मिली है कि लूटपाट हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग ₹35000 रुपए से भरा बैग लुटेरों ने लेकर फरार हो जाने की सूचना हमें भी मिली है। इधर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि लुटेरों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now