गढ़वा

गढ़वा: रामनवमी को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: रामनवमी पर्व को लेकर गढ़वा शहर एवं आसपास की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च चिनिया मोड़, रंका मोड़, मझिआंव मोड़, उंचरी मस्जिद, रेलवे क्रॉसिंग, मदरसा रोड होते हुए बस स्टैंड इलाके तक संचालित किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और जन विश्वास का माहौल दिखा। अधिकारियों ने इस दौरान पूरे बस स्टैंड परिसर के अंदर और इलाके के कई अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण भी किया और स्थानीय स्थिति का जायजा लिया।


निश्चिंत होकर सद्भाव से मनाएं पर्व : एसडीएम

एसडीएम ने अस्वस्थ करते हुए कहा कि शहरवासी रामनवमी का पर्व को पूरे धूमधाम और सद्भावना के माहौल में निश्चिंत होकर मनाएं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से चौकस एवं मुस्तैद है, किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन और पुलिस का सक्रिय सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तुरंत दें।

फ्लैग मार्च में पुलिस बल की रही व्यापक भागीदारी

फ्लैग मार्च में गढ़वा पुलिस निरीक्षक सुनील तिवारी, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त मोबाइल टाइगर के जवान, कई पीसीआर वाहन तथा लगभग 100 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।

पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी नजर आई, जिससे आमजन में विश्वास का माहौल बना रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।