झारखंड

शिवम बस डकैती कांड: मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, 11.61 लाख रूपए और हथियार बरामद

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह में 16 जनवरी को कोलकाता से रांची आ रहे शिवम बस में डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में शहजान अंसारी, शमीम अंसारी, जबीउल्लाह मियां उर्फ जबीउल्लाह और इफ्तेखार आलम उर्फ रॉबर्ट शामिल हैं। इफ्तेखार आलम उर्फ राॅबर्ट, इस आपराधिक घटना का मास्टरमाइंड है। मामले में 3 अपराधी अभी भी फरार हैं। इनके पास से 11.61 लाख रुपए, एक कट्टा, 18 कारतूस, चाकू, हथौड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

बीते 16 जनवरी को कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में सवार चार अपराधियों ने तीन सब्जी व्यापारियों से लूटपाट की थी। घटना सुबह 6 बजे के करीब की है। अपराधियों ने व्यापारियों से 18 लाख रुपए लूट लिए थे। लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने ड्राइवर को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप बस रुकवा कर जंगल की ओर भाग गए। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की थी। घटना के बाद तीनों व्यवसायी दशम फॉल थाना पहुंचे और प्राथमिक दर्ज कराई थी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।