झारखंड

झारखंड में 4 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां जानें किसे कहां मिला पदभार

ख़बर को शेयर करें

रांची: झारखंड में राज्य सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। मंगलवार को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 2005 बैच के आईपीएस क्रांति कुमार गड़देशी को दुमका का जोनल आईजी बनाया गया है, जबकि 2006 बैच की आईपीएस और दुमका में जोनल आईजी के तौर पर पदस्थापित रहीं ए. विजयलक्ष्मी को रांची में आईजी (ट्रेनिंग) के तौर पर पोस्टिंग दी गई है।

झारखंड आर्म्ड फोर्स-वन के कमांडेंट के रूप में कार्यरत 2011 बैच के आईपीएस अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा वह झारखंड आर्म्ड फोर्स-5 के कमांडेंट के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। देवघर एसपी के रूप में पोस्टेड 2017 बैच के आईपीएस राकेश रंजन को स्थानांतरित करते हुए झारखंड आर्म्ड पुलिस-वन के कमांडेंट के रूप में पदस्थापित किया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।