---Advertisement---

भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट, 1081 एक्टिव केस; 12 लोगों की मौत

On: May 28, 2025 4:11 AM
---Advertisement---

COVID-19 Cases in India: भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। चिंताजनक बात तो ये है कि, भारत में कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट मिले हैं, इनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वैरिएंट शामिल हैं। वहीं, अब देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1081 हो गई है।

केरल में 430 सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104, कर्नाटक में 100 और गुजरात में 83 केस हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक हफ्ते के भीतर ही 10 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा पांच मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। केरल में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जयपुर में सोमवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है। वहीं, ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई। इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। भारत में कोविड का JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, देखें और कौन-कौन शामिल

ईरान में मचा हाहाकार: इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 की मौत, स्कूल में मारी गईं 165 छात्राओं के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ अपना नया ब्रांड कैंपेन की लॉन्च

YouTube पर पीएम मोदी नंबर-1, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ रचा इतिहास

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी