जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र की जर्जर सड़कों के खिलाफ पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा गंभीर हो गए हैं। उन्होंने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए तीन सड़कों के निर्माण की मांग उठाई है।

जिनमें मुख्य रूप से करनडीह मेन रोड से परसूडीह चांदनी चौक शीतला चौक, सिदो-कान्हू चौक नामो टोला हलुदबनी नहर तक और शीतला चौक से मकदमपुर रेलवे फाटक खास महल मुख्य मार्ग तक की सड़क शामिल है।

राणा ने उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि इन सड़कों से करनडीह परसूडीह, हलुदबनी और मकदमपुर क्षेत्र की 11 पंचायतों के करीब 75,000 लोग परेशानी झेल रहे हैं।

उपायुक्त इन तीनों सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की कृपा करें।










