---Advertisement---

चुटूपालू घाटी सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

On: November 22, 2023 1:17 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- चुटूपालू घाटी में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार के जख्म को दोगुना कर दिया। दरअसल, इस परिवार के जिन 2 भाइयों की ओरमांझी सड़क हादसे में मौत हुई, उसी परिवार के 2 और भाई उत्तरकाशी के सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल में पिछले 10 दिन से फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वे कब निकाले जाएंगे इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। टनल में 2 भाइयों के फंसने से पहले से ही तनाव में चल रहा परिवार अब 2 भाइयों की मौत से टूट गया है।

दरअसल, बुधवार को चुटूपालू घाटी में एक बेकाबू ट्रेलर ने ट्रैक्टर, कार और बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हैं। मृतकों में दिनेश बेदिया और शंकर बेदिया की मौत हो गई। बता दें कि दिनेश बेदिया के भाई राजेंद्र बेदिया और शंकर बेदिया के चचेरे भाई सुखराम बेदिया उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में 10 दिन से फंसे हुए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत