राष्ट्रिय

यमन: अदन में नाव पलटने से 41 मारे गए, 100 लोग लापता

ख़बर को शेयर करें

Yemen: यमन तट के समीप अदन में नाव पलटने से बड़े स्तर पर मानवीय क्षति हुई है। प्रवासी नाव पलटने से हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से आ रहे 41 प्रवासी मारे गए। जबकि 100 लोग लापता हैं। रुदुम जिले के निदेशक हादी अल-खुरमा ने रॉयटर्स को बताया कि अदन के पूर्व में शबवा प्रांत के तट पर पहुँचने से पहले ही नाव डूब गई। मछुआरों और निवासियों ने 78 प्रवासियों को बचा लिया। जिन्होंने बताया कि उसी नाव पर उनके साथ मौजूद लगभग 100 अन्य लोग लापता हैं, जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

यमन, सऊदी अरब और खाड़ी देशों तक पहुंचने के लिए प्रवासी अफ्रीकी लोगों के लिए क्राॅस पाॅइंट के रूप में काम करता है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।