---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए 35-45, जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 की उम्र तय

On: March 1, 2025 2:46 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा संगठन पर्व को लेकर उत्सव गार्डन में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी डॉ अमरदीप यादव ने कहा कि संगठन का बुथ स्तर पर चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है जल्द ही बुथ की सूची जमा करना है। 6 से 9 मार्च तक सभी मंडल स्तर पर बैठक कर मंडल चुनाव अधिकारी तीन नाम तय कर प्रदेश को भेजेंगे।  प्रदेश के सहमति के बाद मंडल में 17 मार्च से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष का चयन चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। उसके बाद 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सह चुनाव अधिकारी ने कहा कि मंडल में बुथ स्तर पर लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाना अनिवार्य है तभी उस बुथ का निर्माण पूर्ण रुप से हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उम्र सीमा तय किया गया है जो 35 से 45 वर्ष तक होगा। वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर एक प्रतिनिधि भी बनाया जाएगा। जो मंडल एवं जिलाध्यक्ष चुनाव में वोट कर सकता है


भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि बहुत जल्द संगठन निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय सुरज गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी संजय ठाकुर मथुरा पासवान जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता हरेन्द्र दुबे मीना गुप्ता ब्रजेश उपाध्याय सुरेन्द्र विश्वकर्मा रामलला दुबे उदय कुशवाहा लक्ष्मण राम रामाशीष तिवारी मनीष गुप्ता अनीता गुप्ता उमेश कश्यप मेराल विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन धनंजय गौड़ प्रवीण पाल विकास तिवारी बलराम यादव राजेश्वर ठाकुर अनीमेष दुबे रुपु महतो मनोज जायसवाल विकास पाण्डेय राजकुमार विश्वकर्मा विनोद द्विवेदी परीक्षित तिवारी नंदु चौधरी ओमप्रकाश दास कंचन पाण्डेय खुर्शीद अंसारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

गढ़वा: उपायुक्त ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

दिशा बैठक में मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

गढ़वा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11000 वोल्ट का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, कांडी और बरडीहा में बिजली आपूर्ति ठप

‘कॉफी विद एसडीएम’ में पहुंचे जेसीबी संचालक, सरस्वतिया अभियान के लिए सात ने स्वेच्छा से दी जेसीबी

गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह ने श्री रामलला मंदिर को उपलब्ध कराया वाटर कूलर