---Advertisement---

गढ़वा: मैट्रिक के लिए 47 तो इंटर परीक्षा के लिए बने 23 केंद्र

On: February 1, 2025 1:32 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में 11 फरवरी से आयोजित वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2025 को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अधिविद्य  परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए अपना कलैंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार आगामी 11 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 11 फरवरी से 03 मार्च तक क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पाली में संचालित की जाएगी। इसको लेकर उपायुक्त ने शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पथ की व्यवस्था, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी अधिष्ठापान, डेस्क -बेंच की व्यवस्था, स्कूल बाउंड्री को दुरुस्त करने आदि के निर्देश दिए। उपायुक्त श्री जमुआर ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने बैठक के दौरान इस बात का स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा में कदाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 47 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कदाचार करते पाये गये परीक्षार्थी के विरुद्ध झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के कदाचारमुक्त वातावरण में सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुढृढ़ व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी एवं नियंत्रण रखेंगे। साथ ही अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन उनका व्यक्तिगत दायित्व होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील