---Advertisement---

तिब्बत में 5.6 तीव्रता का भूकंप, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए झटके

On: May 12, 2025 2:06 AM
---Advertisement---

Earthquake: 11-12 मई की रात 2.41 बजे चीन के कब्जे वाले तिब्बत में भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप जमीन से सिर्फ 9 किमी की गहराई पर था, जिसके कारण इसके झटके काफी तेज महसूस किए गए। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और USGS ने इस भूकंप की तीव्रता को मापा है। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के तेज झटके पड़ोसी देश नेपाल और भूटान में भी महसूस किए गए। भारत में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय आदि राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पड़ोसी देश बांग्लादेश तक इस भूकंप को महसूस किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार