---Advertisement---

भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, जानें कितनी थी तीव्रता

On: April 21, 2025 3:51 AM
---Advertisement---

Earthquake: भारत समेत दुनिया के पांच देशों में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार (21 अप्रैल) तड़के एक बजे से सुबह 6 बजे तक भारत समेत पांच देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गहरी नींद में सो रहे लोगों ने कहीं हल्के तो कहीं तेज झटके महसूस किए। सोमवार तड़के भारत, तिब्बत, म्यांमार, ताजिकिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 से 5 के बीच दर्ज की गई। हालांकि, इन भूकंप के अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NCS) ने पांच देशों में आए भूकंप की पुष्टि की है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, पूर्वोत्तर के राज्य असम के सोनितपुर में सुबह 4.46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 13 किमी की गहराई में था। वहीं इंडोनेशिया के सेरम द्वीप पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के मुताबिक, ये भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। वहीं तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। ये भूकंप सोमवार सुबह 5.33 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र तिब्बत में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं म्यांमार में भी भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए। ये भूकंप सोमवार तड़के 2.47 बजे आया। जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। वहीं ताजिकिस्तान में भी लगातार भूंकप के झटके महसूस किए गए जा रहे हैं। पिछले 5 दिन में यहां कई बार भूकंप आया है। बीती रात भी ताजिकिस्तान में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका 1.50 बजे आया उसके बाद 2.04 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमशः 4.2 और 4.0 दर्ज की गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार