---Advertisement---

राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगाए जाएंगे 5 लाख फलदार पौधे

On: June 4, 2024 3:56 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची : वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों में ईको क्लब के तहत गतिविधियों के संचालन और ग्रीन कैंपस के कार्यान्वयन के लिए अनुदान राशि उपलब्ध करा दी गयी है। प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के लिए अलग अलग श्रेणियों में राशि उपलब्ध कराई गयी है। विद्यालय अपनी आवश्यकतानुसार ईको क्लब के मद से प्राप्त राशि का विभिन्न गतिविधियों में उपयोग कर सकेंगे।

ईको क्लब की गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 1000 विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में किचेन गार्डन को और समृद्ध बनाया जा सके। ईको क्लब के माध्यम से सभी विद्यालयों में पौधरोपण किया जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 10 पौधे, मध्य विद्यालयों में कम से कम 20 पौधे और उच्च विद्यालयों में कम से कम 30 पौधे लगाना अनिवार्य है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग