झारखंड

नवनियुक्त नगर आयुक्त सह प्रशासक से मिला रांची नगर निगम सिटीजन फोरम का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

रांची नगर निगम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में नवनियुक्त नगर आयुक्त सह प्रशासक श्री अमित कुमार से मिला और उनके साथ कुल 53 वार्ड क्षेत्र अंतर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारियां साझा की, जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में बरसात के कारण सड़कों में जल जमाव की स्थिति और नगर निगम के पार्कों के मेंटेनेंस, इत्यादि विषय प्रमुख रहे। प्रशासक सह नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मैंने कल ही शहर की स्थिति और खासकर जल जमाव की समस्या को देखा है, और हमलोग जल्द इसका समाधान निकालेंगे।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक पुष्पगुच्छ प्रशासक सह नगर आयुक्त को भेंट किया गया।
उक्त पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, कार्यक्रम संयोजक रेणुका तिवारी, कोर कमेटी सदस्य अनिल कुमार और सदस्य पी. के. प्रधान मौजूद रहें ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!