July 26, 2026

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में हिजबुल के टाॅप कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

Picsart_24-07-07_09-28-21-478.jpg

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ (फ्रिसल चिन्नीगाम और मुदरगाम इलाके में) हुईं, जिसमें सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का डीविजन कमांडर फारूक नल्ली भी शामिल बताया जा रहा है। इन मुठभेड़ों में 2 जवान भी शहीद हो गए हैं। गोलीबारी में लांस नायक प्रदीप नैन (पैरा कमांडो) शहीद हो गए। इसके अलावा फ्रिसल कुलगाम में दूसरे मुठभेड़ में 01 आरआर के हवलदार राज कुमार भी शहीद हो गए। दोनों जगहों पर मुठभेड़ जारी है। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिन्निगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक 4 आतंकवादी मारे गए हैं।

मुदरघम इलाके में आज सुबह एक आतंकी का शव मिला है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों को तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। साथ ही अभियान के तहत पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है और आम नागरिकों को इस जगह पहुंचने की इजाजत नहीं है।

ख़बर को शेयर करें।