---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: कठुआ एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी ढेर, 4 जवान शहीद; 5 सुरक्षाकर्मी घायल

On: March 28, 2025 7:29 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: कठुआ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों को जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट का बताया जा रहा है। वहीं इस एनकाउंटर चार जवान शहीद हो गए और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक डीएसपी और एक पैरा कमांडो शामिल हैं। घायलों को जम्मू शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी का इलाज कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कठुआ जिले के सूफियान जखोले गांव के घाटी हाइट्स में आतंकवाद विरोधी अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए। पांच आतंकवादियों के मारे जाने के तथ्य को देखते हुए यह पुष्टि होती है कि यह वही समूह है जो सान्याल गांव से भाग निकला था घाटी हाइट्स के माध्यम से कठुआ जिले के बिलावर में घुसने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल क्षेत्र में संभावित आतंकियों के छिपे होने की संभावना को लेकर सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर सर्च अभियान जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न