झारखंड

500 मौतें : गाजा के अस्पताल पर इजरायल का भीषण हवाई हमला, लगा लाशों का ढ़ेर

इजरायल-हमास युद्ध: इजरायल और हमास के बीच युद्ध दिन पर दिन भीषण रूप लेता जा रहा है ꫰ इजरायल का कहना है कि जब तक हमास आत्मसमर्पण नही करता है, युद्ध जारी रहेगा ꫰

वहीं, हमास भी अपनी जीद पर अडा है, हमास का कहना है कि मर जाएंगे लेकिन इजरायल के आगे घुटने नही टेकेंगे ꫰ दोनो तरफ से जारी खूनी जंग के बीच इजरायल ने गाजा में स्थित एक अस्पताल पर मंगलवार को बडा हमला किया है ꫰ जिसमें करीब 500 लोगों की मौत हो गई है ꫰ बताया जा रहा है कि गाजा के जिस अस्पताल पर हमला हुआ है, उसका नाम अल-अहिल बैपटिस्ट अस्पताल है ꫰

हमले को लेकर गाजा के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जानकारी दी गयी है कि जिस अस्पताल पर हमला हुआ है, वहां सैकड़ों बीमार और घायल लोग थे ꫰ इसके अलावा अन्य लोग भी थे जो युद्ध की शुरूआत के बाद विस्थापित हो गए थे ꫰ इस भीषण हमले में जहां 500 लोगों की मौत हो गई जबकि हमले में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर है ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!