---Advertisement---

जापान में आया 6.9 तीव्रता का भूंकप, सुनामी की चेतावनी जारी

On: January 13, 2025 2:23 PM
---Advertisement---

Japan Earthquake: जापान के क्यूशू में सोमवार (13 जनवरी, 2025) को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई। इस बात की जानकारी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से दी। अधिकारियों ने कई इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की, लेकिन किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में स्थित था। सुनामी की चेतावनी मियाजाकी प्रान्त के साथ-साथ निकटवर्ती कोच्चि प्रान्त के लिए जारी किया गया है।

इस साल का ये दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले तिब्बत में विनाशकारी भूकंप आया था। 7.1 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में 126 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 188 लोग घायल हुए थे।

जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के एक चाप “रिंग ऑफ फायर” के साथ स्थित है। जापान में 2004 में भीषण भूकंप के बाद सुनामी आई थी। इस सुनामी को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। 26 दिसंबर, 2004 को भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण जापान में हजारों लोगों की मौत हुई थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज रहे मौजूद

जमशेदपुर:सिद्धगोड़ा पत्नी बेटा बेटी हत्या रोपी रवीन्द्र ने खोला राज! मिलने बड़ा बेटा पहुंचा

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

प०बंगाल: नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी का एक्शन, पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस गिरफ्तार

जमशेदपुर: योगासन स्पोर्ट एसो० के तत्वाधान में छठवां जिला स्तरीय दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न,अव्वल प्रतिभागी पुरस्कृत

जमशेदपुर:मदर्स डे पर कर्मचारियों ने मां को दिखाया अपना कार्यस्थल,एनरोज़ सैलॉन की पहल सराहना