---Advertisement---

ओडिशा में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के सामने दिया वारदात को अंजाम; 7 आरोपी गिरफ्तार

On: June 17, 2025 5:29 AM
---Advertisement---

ओडिशा: गंजाम जिले के गोपालपुर बीच पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार की रात एक 20 वर्षीय युवती के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ रज पर्व के मौके पर गोपालपुर बीच घूमने गई थी। दोनों एक सुनसान जगह पर बैठे थे। उसी समय अचानक करीब तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 युवकों का एक ग्रुप वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहले उनके फोटो खींचे। उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड को पकड़कर हाथ बांध दिया। आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया। इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजदीकी गोपालपुर थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे हिरासत में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता और सभी आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें