---Advertisement---

जमशेदपुर:छोटागोविंदपुर दयाल सिटी में वैदिक यज्ञ – हवन के साथ 7 दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन

On: June 15, 2025 5:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन वैदिक यज्ञ – हवन के साथ हुआ।

शिविर के नेतृत्वकर्ता पतंजलि सोशल मीडिया के सह जिला प्रभारी सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने योग, आयुर्वेद, अध्यात्म भारतीय संस्कृति से संबंधित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

शिविर में दयाल सिटी के 50 से अधिक योग साधकों ने लाभ उठाया।

आगे यहां पतंजलि के सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योग कक्षा का संचालन किया जाएगा।

दयाल सिटी कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन में मुख्य रूप से सुजीत कुमार शर्मा, मधु शर्मा, कृष्ण कुमार, अशोक शर्मा, संगीता शर्मा, दीपक कुमार, राजेश माहुरी नरेंद्र कुमार, शिव प्रसाद सिंह, सुनील सिंह एवं अन्य ने भरपूर सहयोग किया।

समापन समारोह में पतंजलि युवा भारत के सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार एवं वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा उपस्थित रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित