July 26, 2026

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी कमांडर समेत 7 नक्सली ढेर, 3 जवान घायल

Picsart_24-06-08_09-02-36-453.jpg

छत्तीसगढ़: नारायणपुर-दंतेवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इस इलाके में डीआरजी और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर हो गए। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर है। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। मौत के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में नक्सलियों द्वारा जवाबी फायरिंग के चलते, तीन जवान भी घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।

बस्तर डिवीजन इलाके में मुंगेड़ी, गोबेल गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद की सूचना पर 1200 से ज्यादा जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान 7 तारीख की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 123 नक्सली मारे जा चुके हैं।

ख़बर को शेयर करें।