---Advertisement---

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड की महिलाओं को हेमंत सरकार का खास तोहफा, खाते में आए 7500 रुपये

On: March 9, 2025 7:59 AM
---Advertisement---

रांची: महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की एकमुश्त राशि लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है। शनिवार को 10 जिलों के लाभुकों को यह राशि मिली, जिनमें बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं। अन्य जिलों की राशि पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद जल्द खातों में भेजी जाएगी।

हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 18 से 50 साल की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जनवरी और फरवरी महीने की किस्त अब तक जारी नहीं की गई थीं, जिसके चलते विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा था। लेकिन अब सरकार ने इन बकाया तीन किस्तों को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में 7500 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें