---Advertisement---

बिशुनपुरा में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, सरकारी, निजी संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

On: January 26, 2026 12:32 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन


बिशुनपुरा (गढ़वा) : 26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों तथा संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


गणतंत्र दिवस के मौके पर बिशुनपुरा थाना पुलिस द्वारा परेड आयोजित की गई। इसके पश्चात प्रखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा एवं थाना परिसर में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने झंडोत्तोलन किया।


इसके अलावा बीआरसी भवन में सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय बिशुनपुरा में प्रधानाध्यापक नागेंद्र पाण्डेय, राजकीय मध्य विद्यालय सह अपग्रेडेड हाई स्कूल बिशुनपुरा में प्रधानाध्यापक अजीत पांडेय, प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरी कला में प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश रमण, पीएम श्री मध्य विद्यालय अमहर में प्रधानाध्यापक सुबोध द्विवेदी, सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्रवंशी की उपस्थिति में अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विद्या भारती हाई स्कूल बिशुनपुरा में प्रधानाध्यापक सह निदेशक अशोक कुमार मेहता की उपस्थिति में शिक्षक दयानंद यादव, बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में अध्यक्ष रामेश्वर चंद्रवंशी तथा बाल विकास विद्यालय में प्रधानाध्यापक भोला साह ने झंडोत्तोलन किया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष मंदिर में आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार एवं गोखुल कुमार, बिशुनपुरा पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी, अमहर खास पंचायत भवन में मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, सारांग पंचायत भवन में मुखिया ब्यूटी सिंह, पिपरी कला पंचायत भवन में मुखिया शोशिला देवी तथा पतिहारी पंचायत भवन में मुखिया रबैया फिरदौशी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।


झंडोत्तोलन के पश्चात सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। पूरे प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा और बिशुनपुरा राष्ट्रगीत से गूंज उठा।


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, ब्लॉक उप-प्रमुख कविता देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, उप-प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, पिपरी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी, बीपीओ डिंपल गुप्ता, प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now