---Advertisement---

पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह टेल्को नीलडीह पार्क में धूमधाम से मनाया गया

On: August 15, 2024 4:46 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह टेल्को नीलडीह पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें बरसों के संघर्ष के बाद मिली है और इसे हम अक्षुण्ण रखेंगे साथ ही साथ योग, आयुर्वेद आधारित जीवन शैली अपनाकर भारत को स्वस्थ, समृद्ध और परम वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नीलडीह पार्क परिसर में अर्जुन का पौधा लगाकर किया गया।

इसके बाद नीलडीह पार्क पतंजलि योग कक्षा के मुख्य संचालक योग गुरु आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण औषधि ज्ञान पुरस्कार प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें विभिन्न औषधीय पौधों के गुणधर्म और उनके उपयोग को बतलाया गया। प्रतियोगिता में रणजीत सिंह, अरुण शारदा, राजेश कुमार लाल, राम जन्म प्रसाद, अमरनाथ, विपिन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धर्मनाथ शर्मा, सुनैना देवी, विसर्जन शर्मा और अश्वनी कुमार ने पुरस्कार पाया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी रवि नंदन, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी बिहारी लाल, महिला पतंजलि वरिष्ठ योग शिक्षिका आरती सिन्हा, पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, उमापति लाल दास, शिव प्रसाद सिंह, अजय वर्मा आदि कई गणमान्य शामिल हुए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र