झारखंड

तेलंगाना में फंसे झारखंड के 8 मजदूर, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

तेलंगाना:- झारखण्ड के कुल 8 मजदूर तेलंगाना में फंसे हुए हैं। बता दें कि सभी मजदूर 6 माह पूर्व काम करने तेलंगाना गए थे। वहां इनसभी से काम कराने के बाद ठेकेदार के द्वारा इनलोगों को लाखों रुपया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही जब ये लोग घर वापस आना चाहते हैं तो इन्हें वापस घर लौटने भी नहीं दिया जा रहा है। जिससे ये मजदूर काफी परेशान हैं।

इन आठ मजदूरों में झारखण्ड के गुमला के 6 और रांची के 2 है। मजदूरों ने वीडियो जारी करते हुए गुमला के मजदूर नेता जुम्मन खान से मदद की गुहार लगाई है। वहीं वीडियो देख मजदूर नेता ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन से तत्काल सहयोग की अपील की है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।