खेल-कूदराष्ट्रिय

8 छक्के… 55 गेंदों पर शतक, सूर्यकुमार यादव ने चौथा शतक जड़कर कर ली रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

IND vs SAF 3rd T20I:- भारत के ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे व अंतिम टी20 मैच में धूम मचा दी. उन्होंने 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

सूर्यकुमार यादव ने इसी के साथ धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली. अब टी20 इंटरनेशनल में रोहित और सूर्यकुमार के 4-4 शतक हो गए हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक जमाए हैं.
मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 7 विकेट पर 201 रन बनाए. टीम ने 29 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. शुभमन गिल (12) और तिलक वर्मा (0) केशव महाराज की लगातार 2 गेंदों पर आउट हो गए थे.

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने 70 गेंदों पर 112 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।