खासम ख़ासराष्ट्रिय

दिल्ली:लाहौरी गेट पर दिनदहाड़े तमंचे की नोंक पर व्यापारी से 80 लाख की लूट,सीसीटीवी में कैद

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े बड़े लूट की खबर आ रही है एक व्यवसायी से सरेआम भीड़भाड़ वाले बाजार में 80 लाख रुपए लूट लिए गए हैं। घटना को अंजाम देते अपराधी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर करीब 80 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश ने पहले तो व्यापारी का पीछा किया और फिर बंदूक दिखाकर उसने लूट की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि पूरी घटना लाहौरी गेट थाना इलाके के हवेली हैदर कुली चांदनी चौक की है। बंदूक की नोक पर की गई लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमे साफ देखा जा सकता है कि कैसे इस पूरी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स कंधे पर बैग लटकाए हुए जा रहा होता है। वहीं उसके पीछे बदमाश उसका पीछा कर रहा होता है। इसी दौरान बदमाश अपनी कमर से बंदूक को निकालता है और पीड़ित को बंदूक दिखाकर रोक लेता है और व्यापारी के कंधे पर रखे हुए बैग को छीनने लगता है। इस दौरान व्यापारी छीना-झपटी भी करता है। इसी दौरान बदमाश बार-बार व्यापारी को बंदूक दिखाता है और फिर बैग छीनकर वहां से जाने लगता है। इस दौरान व्यापारी उसका पीछा भी करता है, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता और बदमाश 80 लाख रुपये लूटकर फरार हो जाता है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

इस घटना के बाद आनन-फानन में व्यापारी थाने पहुंचा और उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी रिकवर कर लिया है और मामले की जांच आगे की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में या देश के अन्य किसी राज्य में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते दिनों बिहार में भी इस तरह की घटना देखने को मिली, जब बिहार में बंदूक की नोक पर एक ज्वैलरी शॉप को लूट लिया गया था।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!