---Advertisement---

नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने पदभार ग्रहण किया, जोरदार स्वागत

On: October 8, 2025 10:26 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ।

बता दें कि यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा की गई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार।समारोह का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय खान, और प्रदेश महासचिव अजय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने परविंदर सिंह का प्रोटोकॉल स्वागत किया, उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान किया तथा पदभार ग्रहण रजिस्टर में हस्ताक्षर कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपा।

डा. प्रदीप कुमार बलमुचू ने समारोह में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी, मेहनत और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सभी से ‘संविधान बचाओ अभियान’ और ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा और अजय सिंह ने कहा कि परविंदर सिंह ने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में ईमानदारी से सेवा दी है, और यह नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि वे पूर्वी सिंहभूम जिला में कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे। इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा, सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, और प्रखंड व मंडल अध्यक्षों को संगठन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान जिले के सभी प्रखंडों में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।समारोह में परविंदर सिंह को आशीर्वाद देने और शुभकामना देने वालों में संजीव श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, कांग्रेस जिला महासचिव राजा ओझा, कांग्रेस जिला सचिव चंदन यादव और शशि कुमार सिन्हा, देविका सिंह, नूरजहां खान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे। सभी ने पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के योगदान और सक्रियता की प्रशंसा की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें