अयोध्या: पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर में धमाके की खबर से हड़कंप मच गया है। इस धमाके में मकान का पूरा परखच्चा उड़ गया। जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की खबर मिलते ही एसएसपी, सीओ समेत कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन जारीहै।
JCB की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है. शुरुआती जांच में पटाखा ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से इस पर कुछ नहीं जवाब आया है. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक फटा सिलेंडर और कुकर मिला है










