---Advertisement---

गढ़वा: नगर परिषद की टीम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश

On: October 9, 2025 9:24 PM
---Advertisement---

गढ़वा: आगामी छठ पूजा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद गढ़वा द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सिटी मैनेजर ओमकार यादव, कनिय अभियंता संदीप कुमार, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र यादव तथा निवर्तमान अध्यक्ष के प्रतिनिधि संतोष केसरी ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाई प्रभारी रामानुज प्रसाद एवं सफाई निरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद यादव को निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, अतः साफ-सफाई और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का ही उपयोग करें। यदि कोई व्यक्ति नदी या किसी अन्य सार्वजनिक जल स्रोत पर शौच करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छता टीम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान सहायक अमित कुशवाहा, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र यादव, सफाई प्रभारी रामानुज प्रसाद, सफाईमेट गोलू कुमार, विष्णु राम सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

नगर परिषद गढ़वा ने आशा जताई है कि प्रशासनिक प्रयासों एवं जनता के सहयोग से इस बार का छठ महोत्सव स्वच्छ, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू