---Advertisement---

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त: NCB ने 45.4 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा और 6 किलो साइकोसाइबिन मशरूम बरामद किया; 3 गिरफ्तार

On: October 13, 2025 12:55 PM
---Advertisement---

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जोनल यूनिट ने एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 45.4 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा और 6 किलो साइकोसाइबिन मशरूम जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें एक श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल है। अधिकारियों ने जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई है।

एनसीबी के अनुसार, यह कार्रवाई थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी करने वाले ड्रग कार्टेल के खिलाफ मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई। पूछताछ में पता चला कि कोलंबो से आए दो यात्रियों ने 31.4 किलो हाइड्रो गांजा और 4 किलो साइकोसाइबिन मशरूम अपने साथ लाए थे। इनके पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि उनके श्रीलंकाई हैंडलर ने बाद में 14 किलो हाइड्रो गांजा और 2 किलो मशरूम एयरपोर्ट पर पहुंचाया।

NCB ने बताया कि तस्करों ने ड्रग्स को लगभग 250 फूड टिन्स में वैक्यूम सील करके छिपाया था ताकि सुरक्षा जांच में पकड़े न जाएं।

साल 2025 में बेंगलुरु NCB ने अब तक 18 मामलों में कुल 220 किलो हाइड्रो गांजा जब्त किया है। इस दौरान केरल, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के 45 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
हाइड्रोपोनिक गांजा अब “एलिट पार्टी ड्रग” बन चुका है। इसका साइकोऐक्टिव प्रभाव अधिक होता है और THC की मात्रा 25% तक हो सकती है, जबकि आम गांजा में यह केवल 5% होती है। इसकी कीमत 1 किलो पर लगभग 80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी को रोकने के लिए विशेष निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार