---Advertisement---

जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत; कई लोग गंभीर घायल

On: October 14, 2025 8:07 PM
---Advertisement---

जैसलमेर: मंगलवार को जैसलमेर जिले में एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक वार म्यूजियम के पास आग की लपटों में घिर गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस में कुल 57 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार म्यूजियम के पास पहुंचते ही बस से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घबराए यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से कूदने लगे, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायल यात्रियों को तीन एंबुलेंस के जरिये जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए मिले। इनमें से 12 यात्रियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बाकी की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जैसलमेर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और जरूरत पड़ने पर वे खुद भी हादसे स्थल का दौरा कर सकते हैं।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि सटीक कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत