---Advertisement---

पोटका की सड़के होंगी चकाचक,लगभग 16 करोड़ 56 लाख की राशि से,राज्य सरकार ने दी मंजूरी

On: September 26, 2023 2:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लगभग 16 करोड़ 56 लाख की राशि से बनेंगी पोटका की 4 जर्जर सड़कें, राज्य सरकार ने मंज़ूरी दी है।

पोटका विधानसभा अन्तर्गत 4 (चार) जर्जर सड़कों का निर्माण क़रीब 16 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, अब निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ होगा।

वैसे तो ये सभी सड़कें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं पर हाता – जादूगोड़ा पथ से भुजूडीह भाया पोटका ब्लॉक ऑफिस तक की लगभग 1.850 किमी सड़क सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। चुंकि इसी सड़क से क्षेत्रवासी प्रखंड सह अंचल कार्यलाय, सीएचसी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जाते हैं । बरसात के दिनों में पोटका चौक के समीप जलजमाव के कारण लोगों को आने – जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी मरम्मति को लेकर लोगों की काफी पुरानी मांग रही है जो विधायक जी के संज्ञान में था । अब इस सड़क के मरम्मत हो जाने से पोटका प्रखंड के लोगों को आने – जाने में काफी सुविधा होगी ।

इसके साथ ही

(1.) पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत के ग्राम दाबांकी मुख्य पथ से गोबरागोड़ा भाया मानपुर तक (6.450 KM) पथ का विशेष मरम्मति कार्य स्वीकृति प्रदान की गई है । यह सड़क काफी जर्जर होने के कारण ग्रामीणों द्वारा अनेक बार इसकी मरम्मति की मांग पत्र विधायक जी को सौंपा गया था ।

(2.) पोटका प्रखंड अंतर्गत कुलडीहा पंचायत के ग्राम कुलडीहा मुख्य पथ से राखामाइंस रेलवे स्टेशन तक (0.420 KM )पथ का विशेष मरम्मति कार्य ।

(3.) पोटका प्रखंड अंतर्गत सहारजुड़ी से सोनापोस तक (11.400 KM) पथ का विशेष मरम्मति कार्य । सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली यह लंबी सड़क भी अत्यंत जर्जर होने के कारण लोगों के अवगमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी जो अब इसके मरम्मति के पश्चात लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।

इसके अलावा माननीय विधायक द्वारा पोटका विधानसभा क्षेत्र के 100 – 130 सड़कों के मरम्मति कार्य का डीपीआर ( DPR ) बनाकर राज्य सरकार के पास भेजा गया है जिसका बहुत ही जल्द प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात कार्य आरंभ होगा ।

उक्त जानकारी पोटका विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक संजीव सरदार ने अपने ट्विटर x अकाउंट पर दी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now