झारखंड के मुक्केबाजों ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते 3 पदक
Vishwajeet
November 4, 2025 (Last updated: November 4, 2025) 1 minute read
रांचीः झारखंड के स्कूली मुक्केबाजों ने एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है। खेलो इंडिया इनडोर स्टेडियम, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (SGFI) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल तीन पदक जीते, जिसमें एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर से उभरते हुए मुक्केबाजों ने भाग लिया। झारखंड टीम का नेतृत्व कोच अनुपम तिवारी और अनु कुमारी ने किया, जबकि टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी प्रवीण यादव एवं हरिकेश सिंह ने निभाई।
मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।