---Advertisement---

दुमका में सनसनी, युवती की सिर कटी लाश बरामद; जांच में जुटी पुलिस

On: November 8, 2025 10:37 AM
---Advertisement---

दुमका: जिले के सरियाहाट थाना क्षेत्र के दिघी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 17 साल की एक युवती का सिर धड़ से अलग मिला। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतका की पहचान दिघी गांव निवासी एक किशोरी के रूप में हुई है।

सरियाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले लोग पीड़िता के करीबी हो सकते हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।”

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम से भी सहयोग लिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता ने 4 नवंबर को थाना में दो युवकों के खिलाफ अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका

दुमका: आरक्षी निरीक्षक ऑफिस के पीछे मिले मां-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस