---Advertisement---

एमजीएम अस्पताल का सी आर्म मशीन खराब,ऑपरेशन के इंतजार में तड़प रहे हैं मरीज,DC करें हस्तक्षेप: विकास सिंह

On: November 13, 2025 9:10 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल का सी आर्म्स मशीन विगत तीन दिनों से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण हड्डी रोग विभाग में ईलाज करवा रहे मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह बंद हो गया है।

हड्डी रोग विभाग में इलाजरत बेड नंबर 110 अमरजीत सिंह, एवं बेड नंबर 149 विमला देवी ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दूरभाष पर अपनी पीड़ा बताया ।

मामले की जानकारी मिलते ही विकास सिंह एमजीएम अस्पताल जाकर मरीजों से मिले । मरीज के परिजनों ने बताया कि विगत बीस दिनों से एमजीएम अस्पताल में वें अपने मरीज का ईलाज करवा रहे हैं अस्पताल के डॉक्टर मरीज को प्रति दिन भरोसा दिलाते हैं की दो-चार दिन में उनका ऑपरेशन कर दिया जाएगा लेकिन जब बीस दिन बीत गए तब उन लोगों को बताया गया कि सी आर्म्स मशीन खराब है जिसके कारण ऑपरेशन संभव नहीं है डाक्टरों ने अपने अपने मरीज को लेकर रांची के रिम्स अस्पताल ले जाकर इलाज करवाने की सलाह दिया।

विकास सिंह को मरीज के परिजनों ने कहा कि वह रोज कमाने खाने वाले लोग हैं रांची जाना उन लोगों के लिए संभव नहीं है विकास सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मामले की जानकारी दिया ।

विकास सिंह को उपायुक्त ने अस्वस्थ किया कि मामला गंभीर है उसे पर वह अभिलंब कार्रवाई करवाएंगे ।

विकास सिंह ने कहा कि रखरखाव और सफाई के अभाव में नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल धीरे-धीरे अपना दम तोड़ रहा है

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ