---Advertisement---

पंजाब: फिरोजपुर का नवांशहर बस स्टैंड गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया,एक की मौत चार घायल

On: November 18, 2025 8:18 AM
---Advertisement---

पंजाब: फिरोजपुर का नवांशहर बस स्टैंड सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। इस फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत की खबर है जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दुकानदारों के मुताबिक 2 कारें एक-दूसरे का पीछा कर रही थीं। इनमें एक गाड़ी स्कॉर्पियो थी। इसका पीछा कर रही दूसरी कार में सवार युवकों ने बंगा बस अड्डे पर पहुंचते ही 20 -25 राउंड गोलियां चलाई। वारदात की वजहों का पता नहीं चल रहा लेकिन जिस प्रकार फायरिंग हुई वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।  इससे स्कॉर्पियो में सवार हनी बल, साहिल, दीपा, सूजल और रिंपल घायल हो गए। सभी को बंगा के गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से गंभीर घायल रिंपल को लुधियाना रेफर किया, प्राप्त सूचना के अनुसार उसकी मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य पीड़ित हनी, बब्बू मान का भाई है, जिसकी आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने बताया कि यह हमला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाकों में नाकों और गश्ती इकाइयों को भी चौकन्ना कर दिया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now