---Advertisement---

पीएम मोदी-मोहन भागवत ने अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, सीएम योगी बोले- पीढ़ियों की प्रतीक्षा हुई साकार

On: November 25, 2025 12:20 PM
---Advertisement---

अयोध्या: अयोध्या में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक 673 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई। दोपहर 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में रिमोट बटन दबाते ही 2 किलो वजनी केसरिया ध्वजा शिखर पर लहराने लगी और इसके साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से पूर्ण घोषित हो गया।

ध्वजारोहण के समय प्रधानमंत्री मोदी भावुक दिखे। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर धर्मध्वजा को प्रणाम किया और कुछ क्षण ध्यान मुद्रा में खड़े रहे।

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक नए युग का शुभारंभ है। आज का ये दिन आत्मगौरव का दिन है। हर सनातनी के लिए राष्ट्र गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि आज पीढ़ियों की प्रतीक्षा आज साकार हुई। उन्होंने कहा कि देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह राम मंदिर करोड़ों की आस्था का प्रतीक है।

PM मोदी पहली बार रामदरबार में आरती–पूजा में शामिल

ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत ने रामदरबार में विशेष पूजा और आरती की। यह पहली बार था जब प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने रामलला और पूरे रामदरबार के समक्ष विधिवत आरती की। पीएम मोदी रामलला के लिए विशेष वस्त्र और चंवर लेकर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सप्तऋषियों के दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और दर्शन मार्ग के साथ बने जलाशय का निरीक्षण भी किया।

रोड शो में उमड़ी भीड़, बच्चों ने बरसाए फूल

पूजा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि स्थल तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। सड़क पर जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। स्कूली बच्चों ने पीएम के काफिले पर फूल बरसाए, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

ध्वजारोहण समारोह को लेकर पहले यह चर्चा थी कि अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों और प्रमुख व्यक्तित्वों को आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कोई भी सेलेब्रिटी परिसर में नहीं दिखा। फिलहाल, शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के प्रमुख संत और महात्मा मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल ताज़े फूलों से सजाया गया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रामलला ने आज धारण किए स्वर्ण-रेशमी पीतांबर

सुबह की आरती में रामलला ने सोने और रेशमी धागों से बने विशेष पीतांबर वस्त्र धारण किए। मंदिर के शिखर पर लगाई गई धर्मध्वजा विशेष तकनीक से बनाई गई है, जो भयंकर तूफान में भी सुरक्षित रहेगी। हवा का रुख बदलने पर यह बिना उलझे स्वतः पलट जाती है।

ध्वजा के दंड पर 21 किलो शुद्ध सोना मढ़ा गया है और इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह करीब 4 किलोमीटर दूर से स्पष्ट दिखाई दे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌

33 बच्चों से दरिंदगी करने वाले ‘हैवान’ पति-पत्नी को फांसी, जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा, हालत गंभीर

जज के सामने महिला ने लहराया चाकू, अधिवक्ता को धमकाया; पुलिस ने हिरासत में लिया