---Advertisement---

एकदिवसीय इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

On: September 29, 2023 1:32 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वरा शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 1 दिवसीय इलेक्ट्रॉनिक बैकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन भारतीय रिज़र्व बैंक पटना के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम मे 70 रुडसेट संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों और कस्तूरबा गांधी स्कूल के छात्राओं ने भी भाग लिया । भारतीय रिज़र्व बैंक पटना के उपमहाप्रबंधक श्री मोनाजिर आरफीन, प्रबंधक कनक अग्रवाल, शोम्या शेखर और एल डी एम श्रीकांत कुमार उपस्थित रहे। उपमहाप्रबंधक ने डिजिटल बैंकिंग के बारे में बहुत सारी जानकारी एब फ्रॉड से बचने के लिए भी विस्तार से जानकारी दिए। रूडसेट संस्थान के पूर्व प्रशिक्षणार्थी और प्रशिक्षण ले रहे मोबाइल रिपेयरिंग बैच के प्रशिक्षणार्थियों के साथ क्विज प्रतियोगिता किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेयता प्रशिक्षणार्थी को उपहार भी दिया गया। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, वरिष्ठ जगदीश चंद्र महतो दशरथ कुमार महतो, महेश रूही दास,सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील