---Advertisement---

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

On: February 23, 2026 7:38 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- नवयुवक काँवरिया संघ सिल्ली की ओर से रविवार को भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पिनाकी बनर्जी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर खीर और पूड़ी का प्रसाद बांटा गया।
नव युवक काँवरिया संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। प्रदीप लाहा, रोबिन चंद्र, जयदेव दत्ता,प्रशांत दत्ता,तरुण लाहा,प्रमोद लाहा,प्रदीप लाहा,नारायण लाहा,विश्वनाथ मोदक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ