---Advertisement---

गढ़वा: कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने शहर में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की

On: December 2, 2025 11:06 AM
---Advertisement---

गढ़वा: बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से आमजन को राहत दिलाने हेतु कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था ने सराहनीय पहल करते हुए रविवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई। संस्था की ओर से रंका मोड़, मझिआंव मोड़ समेत कई अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव जलाए गए, जिससे राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठिठुरन से बड़ी राहत मिली।

संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और पारा लगातार गिरते हुए जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर रात के समय ठंड का असर काफी बढ़ गया है, जिससे गरीब, मजदूर, रिक्शा चालक और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए सोसाइटी ने तुरंत अलाव की व्यवस्था करने का निर्णय लिया।

विकास कुमार माली ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी केवल दहेज हत्या, बाल विवाह और समाज सुधार संबंधी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था हर उस कार्य में आगे रहती है जो लोगों की जरूरत और समाज के विकास से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि हालिया ठंड को देखते हुए संस्था ने पूरे शहर में अलग-अलग लोकेशनों पर अलाव जलाने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। मौके पर पिंटू चौबे, मोमिना खातून, जोनलानी बेगू, विभूति पांडे, प्रलय पासवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शहरवासियों की मदद के उद्देश्य से अलाव जलाने और आगे भी जरूरत पड़ने पर सहायता जारी रखने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियां समय-समय पर होती रहनी चाहिए, जिससे ठंड जैसे संकट के समय में लोगों को तत्काल राहत मिल सके। संस्था की यह पहल गढ़वा शहर में मानवता और सामाजिक सहयोग का एक बेहतरीन उदाहरण बनी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने किया 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन

आरके पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

पैदल 7 किलोमीटर चलकर गांव पहुंचे बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम सभा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बरडीहा के सुकौवा दोहर बालिका आवासीय मैदान में कल से शुरू होगी 65वीं सुब्रतो मुखर्जी अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता

मझिआंव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न धाराओं के आरोपी नकीब अली खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

आमर पश्चिम टोला की जाम नाली का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सफाई कार्य का दिया निर्देश