पलामू: गत मंगलवार (1.12.2025) को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि पांकी रोड से पड़वा की ओर एक सफेद रंग की Ertiga कार (रजि॰ सं॰ UP25DY0589) से डोडा भूसी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी, सदर थाना ने वाहन जांच के निर्देश दिए।
ग्राम सिंगराकला, घर आंगन ढाबा के समीप एनएच-39 पर स०अ०नि० सुजीत कुमार पाण्डेय एवं स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, सशस्त्र बल के साथ वाहन जांच के लिए तैनात किए गए। लगभग 12:50 बजे, उक्त कार डालटनगंज की ओर तेज गति से आती दिखाई दी। वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा, पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया।
वाहन की तलाशी के दौरान कुल 4 प्लास्टिक बोरे में कुल 1 क्विंटल 1 किलोग्राम 870 ग्राम डोडा भूसी बरामद हुई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चक गांव से डोडा भूसी खरीदकर बरेली (उत्तर प्रदेश) भेजने के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. मो॰ चांद, उम्र – लगभग 23 वर्ष, पिता – मो॰ हनीफ
2. जीशान, उम्र – लगभग 30 वर्ष, पिता – अली अहमद, पता – ग्राम एजाज नगर, गॉटिया, पुराना शहर, थाना एवं जिला – बरेली (उत्तर प्रदेश)
जप्त सामग्री का विवरण
1. डोडा भूसी – 1 क्विंटल 1 किलोग्राम 870 ग्राम
2. मोबाइल फोन – 3
3. सफेद रंग की Ertiga कार (रजि॰ सं॰ – UP25DY0589) – 1
कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सदर थाना कांड सं॰ 133/25, दिनांक 01.12.2025, धारा 15/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पलामू में 1 क्विंटल डोडा भूसी जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार














