सिल्ली:- मुरी के मोहन सहिस ने पश्चिम बंगाल कोलकाता के त्रिजला नगर में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुरी सिल्ली समेत झारखंड का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ , बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से 1000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे।जिसमे मुरी काछिपाड़ा निवासी मोहन सहिस ने अपने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जज एवं दर्शकों का मन मोह लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। जज के रूप में आचार्य आनंदा करुणा एवं आचार्य आनंदा विशाखा आदि उपस्थित थे।ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही मोहन सहिस बॉलीवुड के नायक मिथुन चक्रवर्ती के डांस रियलिटी शो पर भी अपना नृत्य के प्रस्तुति दे चुके हैं।
मोहन सहिस ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया









