मेदनी गांव में हिंडाल्को के सीएसआर विभाग द्वारा वस्त्र वितरण किया गया
मुरी:- हिण्डालको सीएसआर विभाग द्वारा सिल्ली प्रखंड के मेदनी बरटोला में जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया । सीएसआर हेड अनिल सिंह ने लोगों को बताया कि आगे भी स्वयं सहायता समूह एवं बच्चों के बीच इस तरह के कई कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर भरत सिंह, सौरभ कुमार,हरे कृष्णा प्रमाणिक, सुनील वर्मा, ग्रामीणों एवं महिला समूह का सक्रिय योगदान रहा।
