---Advertisement---

रांची: एपीपी नियुक्ति परीक्षा 20 को, सुबह 7 बजे से इन जगहों पर निषेधाज्ञा लागू

On: December 18, 2025 10:58 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) की प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 20 दिसंबर को रांची के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

इसी क्रम में 20 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह आदेश रांची के अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now