---Advertisement---

पलामू: गैंगस्टर प्रिंस खान ने ज्वेलरी कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

On: December 22, 2025 4:39 PM
---Advertisement---

पलामू: मेदिनीनगर शहर के रेडमा इलाके में स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक रंजीत सोनी से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की यह मांग सोशल मीडिया के जरिए भेजे गए एक वॉइस मैसेज के माध्यम से की गई, जिसमें कारोबारी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। पलामू में गैंगस्टर द्वारा रंगदारी मांगे जाने का यह पहला मामला है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने प्रोटेक्शन मनी नाम पर एक करोड़ रुपये जमा करने को कहा है। वॉइस मैसेज में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो कारोबारी और उसके प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। धमकी मिलने के बाद रंजीत सोनी और उनका परिवार दहशत में आ गया।


घटना के बाद पीड़ित कारोबारी ने मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रिंस खान के खिलाफ रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। वॉइस मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी किस माध्यम और किस लोकेशन से भेजी गई। एहतियात के तौर पर कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now