---Advertisement---

हादसा: 11 हजार बिजली के पोल से टकराई अर्टिगा कार : हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के आधा दर्जन घायल, एक रेफर

On: October 1, 2023 3:53 PM
---Advertisement---


शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सड़क पर शनिवार को देर रात्रि में नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के चेचरिया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक सफेद रंग का अर्टिगा कार 11000 बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे कर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने सभी घरेलू के प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

घायल होने वालों में एक ही परिवार के गढ़वा थाना क्षेत्र के महुपी गांव निवासी जयराम पाल (65 वर्ष), उसकी पत्नी मीना देवी (55 वर्ष), पुत्र उदय पाल (37 वर्ष), उसकी पत्नी संगीता देवी (35 वर्ष), जयराम पाल के पुत्र विजय पाल (35 वर्ष), पंकज पाल (28 वर्ष) एवं चालक मनोज चौधरी (25 वर्ष) का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार जयराम पाल का इलाज कराकर तथा पितृ तर्पण कराकर बनारस से वापस लौट रहे थे। अर्टिगा कार पर एक ही परिवार के सभी लोग सवार थे।

इसी तरह अभियान बंशीधर नगर पहुंचने पर चालक को झुकी आने से गाड़ी पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे 11000 बिजली का पोल से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार सात लोग गभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। वही अनुमंडलीय अस्पताल में जाकर इलाजरत सभी घायलों के हाल जाना।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न