जमशेदपुर:बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, हरहरगुटू, परसुडीह, खासमहल, करनडीह, AMD, DRC, पूर्ण जुगसलाई क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार 8 जनवरी को साढ़े 3 घंटा पावर गुल रहेगी। सुबह 9:00 से लेकर 12:30 तक पावर गुल रहेगी।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह देवाशीष पात्र ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह के अन्तर्गत 33 KV करनडीह फीडर इनकमिंग में ब्रेकर लगाने, 33 KV जुगसलाई फीडर इनकमिंग एवं 11 KV AMD फीडर में मीटरिंग यूनिट लगाने एवं लाइन की निवारक रखरखाव करने का कार्य किया जाना है। असुविधा के लिए ।खेद है।
इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल देवाशीष पात्र ने क्या कहा है देखें

(CIN: U40108JH2013SGC001702)
विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह, टाटा-हाता मार्ग, करनडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम -831002
एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि दिनांक 08/01/2026, दिन वृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह के अन्तर्गत 33 KV करनडीह फीडर इनकमिंग में ब्रेकर लगाने, 33 KV जुगसलाई फीडर इनकमिंग एवं 11 KV AMD फीडर में मीटरिंग यूनिट लगाने एवं लाइन की निवारक रखरखाव करने का कार्य किया जाना है। फलस्वरुप उक्त फीडरों से विद्युत आपूर्ति क्रमशः सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (तीन घंटा), सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक (डेढ़ घंटा), सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (डेढ़ घंटा) बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र : बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, हरहरगुटु, परसुडीह, खासमहल, करनडीह, AMD, DRC, पूर्ण जुगसलाई क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र ।
उपभोक्ताओं को असुविधा के लिए खेद है।
उपरोक्त कार्य हेतु हेल्पलाइन नंबर निम्न है:-
1. सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, जुगसलाई: 9431135926
2. कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, करनडीह: 9431135954
3. कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, जुगसलाई: 9471597826
4. 33/11 KV विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, करनडीह : 9431135944
उपभोक्ता शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर निम्न है:-
1. जमशेदपुर प्रमण्डल : 9431135903
2. करनडीह अवर प्रमण्डल: 8987628937
종/-(देबाशिस पात्र) सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह मो०- 9431135925










