July 26, 2026

रांची: सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर 9 को

image_editor_output_image-1748026450-1767802930164.jpg

रांची: सीसीएल के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, गांधीनगर, कांके रोड में शुक्रवार (9 जनवरी) को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्‍क हृदय रोग संबंधी चिकित्‍सीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस चिकित्‍सीय शिविर में मैक्स अस्‍पताल, नई दिल्ली के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डॉ. राजीव राठी (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्‍ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों का जांच करेंगे एवं चिकित्‍सीय सलाह देंगे।

हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्‍य अपने साथ लाये।

सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्‍याति प्राप्‍त विशेषज्ञ चि‍कित्‍सकों को आमंत्रित कर विभिन्‍न बीमारियों से संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर का उद्देश्‍य है कि जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्‍याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्‍त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed