---Advertisement---

रांची के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे, शीतलहर को देखते हुए दिया गया आदेश

On: January 8, 2026 7:24 PM
---Advertisement---

रांची: मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव की चेतावनी को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग KG से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेंगी।


हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन को लेकर संबंधित विद्यालय अपने स्तर से आवश्यक निर्णय ले सकेंगे।


प्रशासन द्वारा यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण उत्पन्न संभावित जोखिमों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now